Rape
(सांकेतिक तस्वीर)

Loading

हरियाणा: हरियाणा (Haryana) के पलवल (Palwal)  से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची महिला के साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर (police sub-inspector) के दोस्तों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला को तीन दिन बंधक बनाकर रखा और कई बार दुष्कर्म कर बेच दिया। मामले में थाने के एसआई समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले में एक पुलिस अधिकारी (police officer) ने बताया कि महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पर आई थी। थाने में तैनात पुलिस एसआई ( सब इंस्पेक्टर) के दोस्तों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसे तीन दिन तक बंधक बना कर एक घर में रखा गया, वहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने किसी दूसरे व्यक्ति से बेच दिया और उसने भी यौन उत्पीड़न किया।

फोन मिलने के बाद महिला ने पुलिस को दी जानकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को एक आरोपी का फोन मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद महिला को बचा लिया गया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी , महिला 23 जुलाई को हसनपुर पुलिस स्टेशन (Hasanpur police station) आई थी। थाने पर महिला की मुलाकात सब इंस्पेक्टर शिव चरण (Sub Inspector Shiv Charan) से हुई। उसने महिला की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

शिव चरण ने महिला को अपने दोस्त बल्ली के साथ पास के एक खेत में जाने के लिए मजबूर किया। खेत में दो लोग और पहले से मौजूद थे। तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़िता को शांति नाम की एक महिला के घर ले गए, उसे वहां रात भर रखा और दुष्कर्म किया। इसके बाद बृजेंद्र नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया।