महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी

Loading

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार एक ऐसा कीड़ा है जो देश के विकास के आड़े आता है और बर्बादी की वजह बन जाता है। बता दें कि भ्रष्टाचार का जाल बहुत बढ़ा है। वर्तमान में कहा जाता है कि मोदी सरकार आने से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी देश के कुछ बड़े राज्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है, आइए जानते है इस बारे में विस्तार से पूरी जानकरी… 

बढ़ रहा भ्रष्टाचार का जाल 

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में हर दिन भ्रष्टाचार के औसतन 11 मामले दर्ज किए जाते हैं। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2021 के मुकाबले 2022 में भ्रष्टाचार के मामले करीब 11 फीसदी और बढ़ गए है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में जहां कुल 3,745 मामले सामने आए थे, तो वहीं 2022 में बढ़कर 4139 हो गए। ऐसे में यह सामने आया कि 2021 के मुकाबले साल 2022  में भ्रष्टाचार और भी बढ़ा है।

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दर्ज किये गए मामले 

राज्य 2020 2021 2022 कुल
महाराष्ट्र  664 773 749 2,186
राजस्थान 363 501 511 1,375
कर्नाटक 296 360 389 1,045
भारत  3,123 3,745 4,139 11,007

 

इन राज्यों में सबसे ज्यादा घूसखोरी 

जैसा की हमने आपको बताया देश के कई ऐसे बड़े राज्य है जहां आज भी भ्रष्टाचार जोरों से पनप रहा है। भ्रष्ट राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र पहले और  राजस्थान दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2020 और 2021 में भी यही राज्य टॉप-3 में शामिल थे। देश के इन राज्यों में सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी भू, राजस्व, रजिस्ट्रेशन संबंधित मामलों में है।

भ्रष्टाचार के मामले में भारत का नंबर..

वहीं इसके बाद दूसरे पर पुलिस और तीसरे पर नगर निगम का नंबर आता है। यहां पर लोगों को सर्वाधिक रिश्वत देनी पड़ती है। घूसखोरी के तरीकों की बात करें तो 71 फीसदी मामलों में रिश्वत गिफ्ट अथवा कैश के रूप में दिए जाते हैं। आइल अलावा आपको यह भी जानकारी दें दे कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के ‘भ्रष्टाचार सूचकांक 2022’ में भारत 40 अंकों के साथ दुनिया में 85वें स्थान पर है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या आने वाले समय में भ्रष्टाचार के मामलों में हमारा देश कहां रहता है। 

2022 में भ्रष्टाचार मामले में क़ानूनी कार्रवाई 

राज्य गिरफ्तार हुए   चार्जशीट दायर   दोषी करार   बरी हुए 
महाराष्ट्र  1,044 699 44 453
राजस्थान  776 724 144 240
कर्नाटक  357 334 63 131
भारत  4,993 5,090 852 1,4477

 

महाराष्ट्र में सिर्फ 8.2 फीसदी दोषी? 

महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होने के मामले समाने हैं वहीं आपको यहां के दोषियों का आंकड़ा जानकर हैरानी होगी। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में भ्रष्टाचारियों पर दोष साबित होने की दर बहुत कम है। यहां करीब 92 फीसदी मामलों में आरोपियों पर दोष सिद्ध नहीं हो पाता। इसी तरह कर्नाटक में भी 63 फीसदी आरोपी दोषी करार नहीं दिए जाते। राजस्थान में स्थिति थोड़ी बेहतर है, यहां 51.2 प्रतिशत मामलों में आरोपी दोषी करार दिए जाते हैं। देश की बात करें तो भारत में भ्रष्टाचार के 60 फीसदी मामलों में दोष सिद्ध नहीं हो पाता। ऐसे में हम इस मामले में कह सकते है कि भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों को और भी तेज गति से चलाने की आवश्यकता है। 

जानें कहां कितनी रिश्वतखोरी 

भूमि विवाद में  26 फीसदी
 टैक्स विभाग  8 फीसदी
जल विभाग   5 फीसदी
पुलिस महकमे 19 फीसदी
म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन  13 फीसदी
बिजली बोर्ड   3 फीसदी
ट्रांसपोर्ट विभाग  13 फीसदी
 अन्य  13 फीसदी