FILE PHOTO
Reprsentative Image

Loading

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच टीम ने यूपी के गाजियाबाद से एक मानव तस्कर  (human trafficker)को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक अंतर्राज्यीय मानव तस्कर संजय (interstate human trafficker Sanjay) को गिरफ्तार किया गया है। यह मानव तस्करी के 3 मामलों में वांछित है और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम भी था। इसका गिरोह रेलवे स्टेशनों और उसके आसपास युवतियों को फुसलाता था और उन्हें शादी के लिए 4-5 लाख रुपये में बेच देता था। 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन मामलों में वांटेड मानव तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का गिरोह लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी के लिए 4-5 लाख रुपए में बेच देता था। क्राइम ब्रांच ने अंतर्राज्यीय मानव तस्कर संजय उर्फ मिंटू मिर्दहा ( 35) विजय नगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल बिहार का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़कियों को आरोपी व्यक्तियों द्वारा देश के विभिन्न स्थानों से यौन शोषण, देह व्यापार, जबरन बाल विवाह के लिए बहला-फुसलाकर ले जाया जाता था। दोनों मामलों में आरोपी संजय उर्फ मिंटू मिर्दहा सहित आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस आगे की जांच कर  रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश चल रही है कि आरोपी ने जिन लड़कियों को बेंचा है वह कहाँ हैं और किस हाल में हैं।