भारत एक बढ़ता हुआ बाजार है और यहां व्यापार की अपार संभावनाएं हैं: मारुति सुजुकी के एमडी हिसाशी ताकेची

    Loading

    वडोदरा: भारत-जापान (India-Japan) सहयोग की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस मौके पर मारुति सुजुकी के एमडी हिसाशी ताकेची (Hisashi Takechi) ने कई परियोजनाओं पर खुल कर बात की उन्होंने कहा कि  भारत एक बढ़ता हुआ बाजार है और यहां व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। विदेशों में अधिकांश कंपनियों (companies) के लिए, यह प्रवेश करने के लिए एक अच्छा बाजार है। किसी भी कंपनी के लिए भारत आना एक बुद्धिमानी भरा निर्णय है। 

    उन्होंने कहा कि हम भारत-जापान सहयोग की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दोनों देशों के बीच प्रगति का हमारा एक लंबा इतिहास रहा है। इन दो संस्कृतियों का संयोजन एक अच्छा मेल है और भविष्य में इसे और मजबूत किया जाएगा।  

    भारत और जापान के रिश्ते काफी अच्छे हैं. भारत में कई बड़े प्रोजेक्ट पर दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। मारुति सुजुकी के एमडी, हिसाशी ताकेचीने कहा कि  गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। यह एक राष्ट्रीय परियोजना है और जापान इसका पुरजोर समर्थन कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह एक बड़ी सफलता होगी।