विश्व के ‘इस’ मामले में भारतीय महिलाएं सबसे आगे, आनंद महिंद्रा ने किया ‘नारी शक्ति’ को सलाम

    Loading

    नई दिल्ली: जहां देश कई क्षेत्रों में बड़े ही तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं आज हमारा देश बड़े आत्मविश्वास के साथ पूरी दुनिया में खुद का प्रतिनिधित्व कर रहा है। आज भारत देश कई मायनों में दुनिया के मुकाबले आगे बढ़ रहा है, बात करें यहां के महिलाओं की तो आज हम आपको एक ऐसी खबर देने जा रहे है जिसे सुनकर आपका सीना गर्व से और भी चौड़ा हो जाएंगा। जहां हमारे देश में पुरुष क्रिकेट टीम एशिया कप के सेमीफइनल तक नहीं पंहुच पाए आज हमारे देश की महिला क्रिकेट टिम ने एशिया कप को जीतकर दुनिया का क्रिकेट चैंपियन बन गई, इससे हम अंदाजा लगा सकते है कि हमारे देश की महिलाएं विकास और उन्नति की और बड़े तेजी से आगे बढ़ रही है, वहीं आनंद महिंद्रा ने कुछ ऐसे ही नारीशक्ति को सलाम किया है. जिन्होंने दुनिया के मुकाबले भारत का स्थान और भी ज्यादा मजबूत कर दिया है। 

    इस मामले में भारतीय महिला अव्वल 

    आपको बता दें कि Aviation Sector भी है एक ऐसा है जहां भारतीय नारी शक्ति का दबदबा है। दरअसल World of Statistics के आंकड़े बहुत गर्व महसूस करने वाले हैं। इसके जरिए मिली जानकारी के मुताबिक महिला कमर्शियल पायलटों की संख्या के मामले में भारत पहले नंबर पर है। जी हां  महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) के जरिए इस उपलब्धि पर नारी शक्ति को सलाम किया है। महिला पायलटों के आंकड़े शेयर किए है।

    ऐसे में अब उन्होंने वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के आंकड़े साझा किए हैं। इसमें साल 2021 तक दुनिया भर के देशों में महिला कमर्शियल पायलटों (Female Commercial Pilots) की संख्या का प्रतिशत दर्शाया गया है और इस मामले में पहले पायदान पर भारत का नाम आता है।

    आनंद महिंद्रा लिखा… 

    इस आंकड़ों को साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए कैप्शन में भारत की नारी शक्ति को सलाम किया है। उन्होंने लिखा, ‘सप्ताह के बीच में ‘josh’ पाने के लिए कुछ खोज रहे हैं? फिर इसे देखें। हैलो वर्ल्ड, नारी शक्ति काम पर है…’ महिंद्रा चेयरमैन के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स भी भारतीय महिलाओं की तारीफ करते हुए रिप्लाई कर रहे हैं। जैसा की आप पोस्ट में देख सकते है कि इस ट्वीट में जो आंकड़े शेयर किए गए हैं, उनके मुताबिक भारत में Female Commercial Pilots की संख्या अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी और जापान समेत अन्य देशों से कहीं ज्यादा है। भारत में विश्व स्तर पर महिला पायलट्स का प्रतिशत सबसे अधिक 12.4 फीसदी है। जो दुनिया में सबसे अधिक है। 

     

    भारत ने सबको पीछे छोड़ा 

    आपको बता दें कि महिंद्रा चेयरमैन में अपने ट्वीट पोस्ट में #MidweekMomentum दिया है। जहां भारत 12.4 फीसदी फीमेल कमर्शियल पायलट्स के साथ पहले नंबर पर है, तो दूसरे नंबर पर आयरलैंड 9.9 फीसदी के साथ मौजूद है। इसके अलावा विश्व स्तर पर महिला पायलट्स का प्रतिशत अन्य देशों में देखें तो साउथ अफ्रीका 9.8%, ऑस्ट्रेलिया 7.5%, कनाडा 7.0%, जर्मनी 6.9%, यूएसए 5.5%, यूके 4.7%, न्यूजीलैंड 4.5% और जापान में 1.3% है, इस ट्वीट के वजह से आज भारतीय महिलाओं के प्रतिभा का दर्शन फिर एक बार देशवासियों को और पूरी दुनिया को हो रहा है।