Chandrayaan-3 Upclose images of moon as captured by Vikram lander
Photo: ISRO

Loading

बेंगलुरु/ नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 18 अगस्त को चंद्रमा के दो वीडियो जारी किए है। इन वीडियो को भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान -3 द्वारा लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के तुरंत बाद लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा चंद्रमा को कैप्चर किया गया था।

प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के गुरूवार को अलग होने के बाद ली गईं तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर गड्ढे दिखाई देते हैं जिन्हें इसरो द्वारा जारी की गईं तस्वीरों में ‘फैब्री’, ‘जियोर्डानो ब्रूनो’ और ‘हरखेबी जे’ के रूप में चिह्नित किया गया है। 

देश की अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गईं तस्वीरों में 15 अगस्त को ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा’ (एलपीडीसी) द्वारा ली गईं तस्वीरें और 17 अगस्त को प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के ठीक बाद ‘लैंडर इमेजर’ (एलआई) कैमरा-1 द्वारा ली गईं तस्वीरें शामिल हैं।

लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल को शुक्रवार को एक कक्षा में नीचे लाया जाएगा जिससे यह 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के लिए चंद्रमा की सतह के और करीब आ जाएगा।  

पूरा हुआ विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग का पहला चरण 

ISRO ने कहा है कि विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग का पहला चरण पूरा हो गया है। लैंडर मॉड्यूल (एलएम) का स्वास्थ्य सामान्य है। लैंडर मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 को लगभग 2 बजे के लिए निर्धारित है।