anantnaag

Loading

नई दिल्ली/अनंतनाग. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में जहां एक बार फिर गैर-कश्मीरी मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है। वहीं आतंकियों ने इस बार अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। जानकारी के अनुसार यह दोनों घायल मजदूर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि, इस साल कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यकों पर यह चौथा बड़ा हमला है। 

मामले पर आज जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि, अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी। इन दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है। सर्च अभियान जारी है।

वहीं पुलिस के अनुसार आतंकियों की तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।  जानकारी दें कि इससे पहले बीते 13 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के गगरान गांव में आतंकवादियों ने तीन प्रवासी मजदूरों को गोली से घायल कर दिया था। तब घटना पर कश्मीर जोन पुलिस ने बताया था कि, घायल व्यक्तियों में अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव, सभी जिला सुपौल, बिहार के निवासी हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वहीं बीते 26 फरवरी को पुलवामा के अचेन में एक बैंक में सुरक्षा गार्ड की आतंकवादियों ने गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी थी।