
कर्नाटक. कर्नाटक (Karnatka) में कड़ी सुरक्षा के बीच आज ग्राम पंचायत चुनाव (Gram Panchayat Elections) की मतगणना (Counting) चल रही है। वहीं अभी तक की ख़बरों के अनुसार बीजेपी 5340 ग्राम पंचायतों में आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 3150 सीटों पर आगे हैं। JD(S) भी 1580 सीटों पर आगे है।
गौरतलब है कि कर्नाटक की 72000 ग्राम पंचायतों में दो चरणों में चुनाव कराए गए। आज इस चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 5340 ग्राम पंचायतों में आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार 3150 सीटों पर आगे हैं। JD(S) भी 1580 सीटों पर आगे है। इस प्रकार से बीजेपी कर्नाटक में एक अहम् और बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। बता दें कि 22 दिसंबर को स्थानीय निकाय के चुनाव शुरू हुए थे। दूसरे चरण का मतदान 27 दिसंबर को था। 5728 गांवों में 72,616 सीटों पर चुनाव कराए गए।
कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार राज्य के सभी तालुक मुख्यालयों में सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने सहित कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए मतगणना की जा रही है।
बता दें कि कर्नाटक में 226 तालुकों के 5,728 गांवों में 82,616 सीटों के लिए दो चरणों में 22 और 27 दिसम्बर को मतदान हुआ। यहां कुल 78.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 2,22,814 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 8,074 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं।