Kerala Nun Rape Case Updates : Court's big decision in Kerala nun rape case, Bishop Franco Mulakkal acquitted
Photo:ANI

    Loading

    नई दिल्ली: केरल (Kerala) की एक अदालत (Court) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया है। केरल के चर्चित नन रेप (Kerala Nun Rape Case) केस में कोर्ट ने पूर्व बिशप फ्रेंको मुलक्कल (Franco Mulakkal) को कोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें कि, 28 जून 2018 को पुलिस में इस केस में मामला दर्ज किया था। मामले में नन ने जालंधर के पूर्व बिशप फ्रेंको मुलक्कल पर कई बार कथित तौर पर रेप करने के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद मुलक्कल को 21 सितंबर 2018 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मुलक्कल ने हालांकि खुद पर लगाए गए आरोप को गलत बताया था 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में जांच के दौरान 83 गवाहों और 30 से अधिक सबूतों के आधार पर कोर्ट में सुनवाई की गई थी। अप्रैल 2019 में केस में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। बाद में मुलक्कल को करीब 40 दिनों बाद जमानत मिल गई थी। केस की सुनवाई कोट्टायम की अतिरिक्त सत्र न्यायालय (Kottayam Additional Sessions Court) में चल रही थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित नन ने पुलिस को बताया था कि, फ्रेंको ने सबसे पहले 2014 में हिमाचल प्रदेश के एक गेस्ट हाउस में उसका रेप किया था। इसके बाद 2 साल में उसने करीब 13 बार रेप होने की बात पुलिस से कही थी।