PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

नई दिल्ली: महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पक्षिम बंगाल और झारखंड विधानसभा के लिए उपचुनाव (by-elections) की मतगणना (counting) जारी है। इन राज्यों के कौन आगे है और किसकी पार्टी जश्न मना रही है?  अब से थोड़ी देर बाद तय हो जाएगा कि इस राज्यों में विधानसभा उपचुनाव (assembly by-elections) में किसका परचम लहराएगा। वहीँ दूसरी और त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है।  

पश्चिम बंगाल: यहां मुर्शिदाबाद के सागर्दिघी उपचुनाव पर कांग्रेस की बढ़त पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। अब तक के रूझान के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।  बिस्वास को वाम दलों का समर्थन है। वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार देबाशीष बनर्जी से आगे हैं। 

तमिलनाडु: ऐसा ही कुछ आलम तमिलनाडु का भी है यहां पर भी कांग्रेस आगे हैं। तमिलनाडु में डीएमके समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस इलांगोवन आगे चल रहे हैं। यहां पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलनगोवन आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रत्याशी के एस थेन्नासारू दूसरे स्थान पर हैं।

महाराष्ट्र: वहीँ महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के कार्यकर्ता पुणे में जश्न मना रहे हैं क्योंकि चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों में कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार धंगेकर रवींद्र हेमराज आगे चल रहे हैं। वहीं चिंचवड़ में बीजेपी उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने चिंचवड़ सीट पर बढ़त हासिल कर ली है। 

झारखंड: वहीँ झारखंड चुनाव में शुरुआती रुझानों में आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी रामगढ़ विधानसभा सीट से आगे चल रही हैं।  झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को पहले दौर की गणना के बाद ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंग महतो से मतों से आगे हैं।