Italy Landslide
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में भारी बारिश के बीच भूस्खलन (Landslide) से टनकपुर-पिथौरागढ़ (Tanakpur-Pithoragarh) मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस (Police) बंदोबस्त कर दिया गया है। मानसून जाने के बाद भी देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में जगह-जगह जल भराव और भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। चंपावत में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है और घंटों जाम लगा रहा। 

    कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बाद भी बारिश हो रही है। पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन से टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग बाधित हो गया। जिससे वाहन जाम में फंसे हैं। मलबा हटाने का काम चल रहा है। जैसे ही रास्ता साफ होगा। जाम से निजात मिल पाएगा। फिलहाल अभी मलबा हटने के आसार नही दिख रहे हैं।  

    देश भर के अलग अलग राज्यों में पिछले 24 घंटे में जोरदार बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ हो गया। जन जीवन प्रभावित हो गया है। प्रदेश के  नोएडा के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है। वहीं दिल्ली में भी काफी बारिश हुई है। भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। पूर्वी विनोद नगर भारी जल भराव की स्थिति बन गई। राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के बाद उदयपुर में मौसम में बदलाव का सामना करना पड़ रहा है। यहां भी तेज बारिश हुई।