MP में बड़ा हादसा: पटाखा गोदाम में विस्फोट, 3 की मौत, 7 घायल

    Loading

    मध्य प्रदेश:  एमपी के मुरैना (Morena) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के एक पटाखा गोदाम (Firecracker Godown) में विस्फोट (Explosion) हो गया। जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत (Died) की खबर है।  इस घटना में करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल है। वहीं एक व्यक्ति लापता है। फिलहाल घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। बचाव कार्य जारी है।  

    बता दें कि MP के मुरैना में पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया। इस हादसे में पूरा मकान गिर गया। यहां काम कर रहे लोग मकान के मलबे में ज्यादातर लोग दब गए। जिसमें तीन की मौत की पुष्टि हुई है। मौतों की संख्या और बढ़ सकती है।  

    जानकारी के अनुसार यह घटना मुरैना के बानमौर नगर में जैतपुर रोड की बताई जा रही है। यहां एक मकान में पटाखा बनाने का काम चल रहा था और इसी बीच अचानक विस्फोट हो गया। गोदाम में रखे भारी मात्रा में पटाखों में धमाका हो गया। जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गोदाम के मालिक बानमौर निवासी निर्मल जैन है। इस मकान में कई किराएदार भी रहते थे।  घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिस शुरू की है।  वहीं मलबे में दबे और घायलों को रेस्क्यू शुरू किया।