Boat Sinks in Ganga
प्रतिकारात्मक तस्वीर

    Loading

     मंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु तट(Mangaluru Coast) पर मंगलवार तड़के एक जहाज (Ship) के मछुआरों (Fisherman) की एक नौका को टक्कर मारने के बाद 12 मछुआरे लापता हो गये हैं। तट रक्षक ने बताया कि 14 मछुआरे आईएसबी ‘रबाह’ नौका (ISB ‘Rabah’ Boat) से समुद्र (Sea) में गये थे। यह नौका केरल में कोझिकोड (Kozhikode in Kerala) के पास बेपोर (Beypore) से रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इनमें दो मछुआरों का पता लगा लिया गया है।

    तट रक्षक ने ट्वीट (Tweet) किया, आज करीब 43 समुद्री मील पश्चिम में न्यू मंगलुरु में आईएफबी रबाह पर सवार 14 मछुआरों को ढूंढने के लिए तटरक्षक ने आईसीजी जहाजों (Coast Guard ICG Ships) और विमानों (The planes) को तैनात (Posted) किया है। दो मछुआरों का पता चल गया है और अन्य की तलाश जारी है। ये मछुआरे तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा से थे। घटना में नौका बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

    रक्षक जहाजों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल भेजा गया है और लापता मछुआरों को ढूंढने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।