Major action of ATS in Gujarat, confiscated 120 kg of drugs, three people arrested
Representative Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में ड्रग्स (Drugs) के खिलाफ जारी कार्रवाई में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सड़क मार्ग से लाइ जा रही एक बड़ी ड्रग्स की खेप को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार (Arrest) लोगों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। 

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्रग्स की खेप रोड के रास्ते राजस्थान से मुंबई लाई जा रही थी। ड्रग्स के साथ पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, सभी आरोपी मुंबई के पवाई इलाके के रहने वाले हैं। 

    पुलिस के अनुसार, मुंबई माए जा रहे इस कंसाइनमेंट में करीब 24 किलो चरस था। इस मामले में चरस रखने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स की कीमत इंटरनेशनल मार्किट में करीब 1.44 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बताई जा रही है। मुंबई पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।