पोती को गोद में लेकर नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी के साथ मनाया 77वां स्वतंत्र दिवस

Loading

मुंबई: इन दिनों लंदन की सैर पर निकले मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी और पोते-पोतियों के साथ 15 अगस्त, 2023 को लंदन के स्टॉक पार्क में 77वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में पूरा परिवार एक साथ नजर आया। सामने आई झलकियों में नीता अंबानी भी अपनी पोती वेदा को गोद में लिए हुए तिरंगा फहराती नजर आईं।

अंबानी परिवार के इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और पोता पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते दिख रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने पोते को अपनी गोद में उठा रखा है, जबकि नीता अंबानी हाथों में तिरंगा लहरा रही हैं। बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया था, यह वीडियो उसी समारोह का है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंबानी परिवार का घर एंटीलिया भी तिरंगे के रंग में जगमगा रहा था। एंटीलिया के आस-पास कुछ किलोमीटर तक सड़क तिरंगे वाले बल्ब जगमगा रहे थे।