Doodle 4 Google competition Winner Shlok Mukharjee
Pic : Google Doodle

    Loading

    नई दिल्ली : Google अक्सर महान हस्तियों का डूडल (Doodle) बनाकर उन्हें सम्मानित करता है। या फिर ऐसे लोगों का डूडल बनता है। जिनका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। आज यानी 14 नवंबर को गूगल डूडल 2022 (Google-Doodle 2022) के कम्पटीशन के विजेता का जश्न मना रहा है। बता दें कि इस साल भारत से जीतने वाले प्रतियोगी कोलकाता के श्लोक मुखर्जी (Shlok Mukherjee) हैं।

    श्लोक मुखर्जी (Shlok Mukherjee) ने केंद्र स्तर पर भारत की वैज्ञानिक प्रगति के लिए अपनी आशा को प्रदर्शित किया है। यही कारण है कि गूगल द्वारा श्लोक मुखर्जी का डूडल 14 नवंबर यानी आज को 24 घंटे के लिए Google.co.in पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

    100 से ज्यादा शहर हुए शामिल 

    आपको बता दें कि इस साल की प्रतियोगिता ‘अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा…’ (In the next 25 years, my India will be…’ ) के विषय पर आधारित था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रतियोगिता में भारत के 100 से अधिक शहरों के स्कूलों से बच्चों ने हिस्सा लिया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस 100 से ज्यादा शहरों में 1 हजार 450 स्कूलों के करीब 1 लाख छात्रों ने इसमें भाग लिया था। 

    किन छात्रों ने लिया था हिस्सा?

    गौरतलब है कि ‘अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा…’  इस डूडल आर्टवर्क कॉम्पिटिशन में कक्षा 1 से कक्षा 10 के छात्रों ने भाग लिया था। बता दें कि छात्रों द्वारा बनाए गए डूडल को गूगल ने Doodle for Google वेबसाइट पर जगह दिया गया है। साथ ही आप वेबसाइट पर जाकर छात्रों के द्वारा बनाए गए डूडल के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।