MANJHI
File

    Loading

    नई दिल्ली/पटना. एक बड़ी खबर के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की अचानक तबीयत बिगड़ने ने उन्‍हें तत्‍काल पटना (Patna) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती करवाया गया है।

    सूत्रों के अनुसार, जीतन राम मांझी को एमआरआई (MRI) जांच में माइल्ड ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) की आशंका जाहिर की गई थी। हालांकि उनकी स्थिति विशेष चिंताजनक नहीं है। वो होश में हैं।

    इस बाबत हम के प्रवक्‍ता दानिश रिजवान ने बताया कि पूर्व मुख्‍यमंत्री की हालत में सुधार है, अब चिंता करने की बात नहीं है। उन्होंने माइल्ड ब्रेन स्ट्रोक की बात को खारिज करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी का शुगर लेवल कम हो गया है, इस वजह से वो थोडा असामान्य महसूस कर रहे थे। इसके बाद उनको त्वरित  अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मांझी होश में हैं, और बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, डाक्‍टरों ने उन्‍हें अभी आराम करने को कहा है।

    इधर दानिश रिजवान ने कहा कि मांझी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ जरुरी और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। उन्‍होंने कहा कि मांझी एक दिन पहले भी मेदांता अस्‍पताल गए थे और शुगर चेक कराया था।