नई दिल्ली/अमृतसर. सुबह कि बड़ी खबर के अनुसार आज पंजाब (Punjab Vidhansabha Elections) की सभी 117 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि यहाँ भी उत्तरप्रदेश कि तरह ही बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। आज पंजाब में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यहाँ के 117 विधानसभा सीटों के लिए कुल 24740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहाँ 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता करने वाले हैं। इनमे 93 महिलाएं भी शामिल हैं।
Punjab Minister Bharat Bhushan Ashu casts his vote in Assembly elections, at Ludhiana
I request everyone to exercise their right to vote for the development of Punjab. The more people take part in elections the more democracy will strengthen, he says. pic.twitter.com/lY35mMp7PW
— ANI (@ANI) February 20, 2022
Aam Aadmi Party CM candidate for #PunjabElections2022, Bhagwant Mann exercises his franchise in Mohali
He is contesting from Dhuri in Sangrur. pic.twitter.com/CsJp2eM1HG
— ANI (@ANI) February 20, 2022
बात दें कि इस बार के चुनाव में पंजाब के कई चर्चित चेहरे जिनकी चुनावी किस्मत दांव पर लगी है, उनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रमुख हैं। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्टल, बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
आज इस बड़े ख़ास दिन पर आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने कहा है कि, “ये पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि किसी भी दबाव में आकर या लालच में आकर वोट पकड़ाना नहीं है, अपनी मर्जी से वोट करें।” तो वहीँ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) ने कहा कि, “मैंने गुरु साहिब से अरदास की है कि पंजाब को एक अच्छी सरकार मिले और पंजाब में विकास हो। सभी का भला हो।”
Mohali | It is a big day for #Punjab today. Congress & BJP have come together to put allegations on my party and me, but the people of Punjab know everything: Aam Aadmi Party’s CM candidate Bhagwant Mann
Mann is contesting from Dhuri, Sangrur pic.twitter.com/nhOHUPxuNj
— ANI (@ANI) February 20, 2022
“It’s leadership of the party. It’ll now be the will of the almighty & people, we’ve made all efforts,” says CM Charanjit Singh Channi as he offers prayers at Gurudwara Sri Katalgarh Sahib, Kharar
He is contesting #PunjabElections from Chamkaur Sahib and Bhadaur constituencies. pic.twitter.com/0CaMNqMrFL
— ANI (@ANI) February 20, 2022
गौरतलब है कि पंजाब में इस बार कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई संयुक्त समाज मोर्चा के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।
यहाँ के पूर्व चुनावी नतीजों की बात करें तो साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77, शिअद-भाजपा गठबंधन को 18, आप को 20 सीटें मिली थीं जबकि दो सीटें लोक इंसाफ पार्टी के खाते में गई थीं।