Pragyan captures Vikram in a Snap Chandrayaan 3

Loading

बेंगलुरु: चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) लगातार चांद से अहम जानकारी जुटा रहा है। वहीं, रोवर चांद की तस्वीरें भी ले रहा है। इसी बीच रोवर ने अब विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की एक और फोटो खींची है। इसरो (ISRO) ने इस बारें में जानकारी दी। 

इसरो ने ट्विटर पर बताया, “सीमाओं से परे, चंद्रमा के दृश्यों के पार- भारत के रोवर के लिए कोई सीमा नहीं है। एक बार फिर, प्रज्ञान ने विक्रम को अपने कैमरे में कैद किया। ये तस्वीर बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास लगभग 15 मीटर की दूरी से ली गई थी। NavCams का डेटा SAC/ISRO, अहमदाबाद की ओर से संसाधित किया जाता है।” 

इसरो ने सुबह भी जारी की थी विक्रम की तस्वीर

इससे पहले दिन में भी इसरो ने विक्रम लैंडर की एक फोटो जारी की थी जो रोवर ने ली थी। इसरो ने बताया था कि ये तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा (नैवकैम) से ली गई। अंतरिक्ष  एजेंसी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “स्माइल प्लीज (कृपया मुस्कराएं), प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची।”