rana-gurmit-s-sodhi-mla-from-guru-har-sahai-joins-bjp-said-only-pm-marendra-modi-can-save-punjab

उन्होंने कांग्रेस पर, राज्य की सुरक्षा और सामुदायिक सौहार्द को दांव पर लगाने का आरोप लगाया।

    Loading

    नयी दिल्ली, पंजाब कांग्रेस के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (Rana Gurmit Singh Sodhi) ने पार्टी छोड़कर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस पर, राज्य की सुरक्षा और सामुदायिक सौहार्द को दांव पर लगाने का आरोप लगाया।

    राज्य विधानसभा के सदस्य सोढ़ी को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। सोढी ने कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी ट्विटर पर दी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा पत्र भी साझा किया। 

    सोढ़ी ने कहा, “पंजाब को घुटन भरे और बेबसी के माहौल में छोड़ना मुझे स्वीकार्य नहीं। कांग्रेस पार्टी ने राज्य की सुरक्षा और सामुदायिक सौहार्द को दांव पर लगा दिया है। गहरे आक्रोश के साथ मैं सभी पदों और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।”

    बाद में सोढ़ी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपिंदर यादव की उपस्थिति में यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।(एजेंसी)