Image-Twitter
Image-Twitter

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री शिंदे के साथ ही शिवसेना के मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा नेता भी शनिवार को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री आज महाआरती करेंगे। ऐसे में अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे के मद्देनजर अयोध्या में पुलिस बल में भारी बढ़ोतरी की गई है। इस बीच, मुंबई से शिवसैनिकों को लेकर ट्रेन आज सुबह अयोध्या पहुंच गई। 

श्रीकांत शिंदे ने किया शिवसैनिकों का स्वागत 

मुंबई, नासिक और ठाणे से अयोध्या पहुंचे शिवसैनिकों के स्वागत के लिए सांसद श्रीकांत शिंदे, शिवसेना प्रवक्ता नरेश म्हस्के खुद सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे। श्रीकांत शिंदे ने जवाब दिया है कि वह यहां शिवसैनिकों का उत्साह बढ़ाने आए हैं। इससे पहले उन्होंने देर रात सरयू नदी के तट पर जाकर आज की महाआरती की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस की जमकर आलोचना की और कहा कि सभी पार्टियों को अयोध्या का दौरा करना चाहिए। 

शरयू नदी पर होगी महाआरती

आज मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता, कार्यकर्ता अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का समापन सरयू नदी पर महाआरती कर किया जाएगा। मुख्यमंत्री और शिवसैनिकों के साथ बीजेपी नेता भी अयोध्या गए हैं। गिरीश महाजन, संजय कुटे और राम शिंदे अयोध्या दौरे पर हैं. देवेंद्र फडणवीस आज अयोध्या पहुंचेंगे।