
नई दिल्ली: लेह (Leh) में सर्दियों की पहली बर्फबारी (Snowfall) हुई है। लेह में हर जगह बर्फ (Snow) की चादर देखी जा रही है। लेह में सर्दियों के दौरान स्नोफॉल पर्यटकों के लिए खास मानी जाती है। दिसंबर में क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने के लिए काफी सैलानी लेह पहुंचते हैं।
बता दें कि, गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, टंगमर्ग में सुबह बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई। वहीं गुरुवार को जोजिला दर्रे पर बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया। वहीं जम्मू संभाग को कश्मीर से जोड़ने वाला वैकल्पिक हाईवे मुगल रोड बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
Ladakh | Leh receives its first snowfall of the Winter season pic.twitter.com/En8znoJA0K
— ANI (@ANI) December 24, 2021
वैसे श्रीनगर ने 26-27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसके अलावा 24-25 दिसंबर को भी कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां शुक्रवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया है कि, दिन में ‘मध्यम कोहरा’ छाया रह सकता है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)