इस साल भारत के कई हस्तियों ने अचानक कहा दुनिया को अलविदा, बिपिन रावत, सिद्धार्थ शुक्‍ला भी देश को कर गए गमगीन

    Loading

    नई दिल्ली: जहां 2021 खत्म होने को आ रहा है, वही इस साल ने हम सबको कई यादें दी है। एक तरफ हमने कई बड़ी सफलताएं हासिल की है वही दूसरी और हमने कई अपनों को कोरोना के चलते खो दिया है। भारत के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण रहा है। एक और कोरोना की दूसरी लहर, दूसरी और देश के राजनीती में बड़े फेरबदल वही ओलंपिक में सफलता पायी है। इस तरह यह साल हम सभी के लिए महत्वपूर्ण तो रहा ही है साथ ही उतना ही दुखद भी रहा इस साल हमनें देश के कई दिग्गज खो दिए है। अचानक हुए इन हस्तियों के निधन से पूरा देश गमगीन था। 

    भारत को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब हमने अपने देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का अचनाक निधन हो गया। बता दें की हेलीकाप्टर क्रैश में बिपिन रावत ने अचनाक दुनिया को अलविदा कर दिया। वही देश के जानेमाने पत्रकार विनोद दुआ और रोहित  सरदाना साथ ही देश के चहिते अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को हमने इस साल खो दिया है। आइए आज हम जानते है की देश के किन-किन हस्तियों ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है… 

    सिद्धार्थ शुक्ला

    सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा है। ‘बालिका वधू’, ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ और ‘दिल से दिल तक’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्‍ला एक अभिनेता, होस्ट और मॉडल थे। 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। एक्टर के अचानक हुए मृत्यु से पूरा देश सदमे में था। 

    जनरल बिपिन रावत

    इस साल के आखिरी में देश को सबसे बड़ा झटका लगा जब देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत अचनाक हम सब को छोड़कर चले गए। आपको बता दें कि बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस और भारतीय सैन्य अधिकारी जो भारतीय सेना के चार सितारा जनरल थे। रावत ने जनवरी 2020 से 8 दिसंबर को एक तमिलनाडु में हुई एक हेलिकॉप्‍टर दुर्घटना में अपनी मृत्यु तक भारतीय सशस्त्र बलों के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्य किया। अचानक हुए बिपिन रावत के निधन से पूरा देश गमगीन था। 

    रोहित सरदाना

    देश के प्रसिद्ध और चहेते पत्रकार को भला कौन नहीं जानता। एंकर, पत्रकार, संपादक और मीडिया हस्‍ती रोहित सरदाना टीवी चैनल आज तक के पत्रकार थे। आपको बता दें कि उन्‍हें ज़ी न्यूज़ के एक वाद-विवाद कार्यक्रम ‘ताल ठोक के’ की मेजबानी के लिए भी जाना जाता था, यह कार्यक्रम समकालीन भारतीय मुद्दों पर चर्चा करता है। बीते 30 अप्रैल 2021 को COVID-19 के बाद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई और हमने अपने देश का एक होनहार पत्रकार खो दिया। 

    दिलीप कुमार

    भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार में से एक बहुत बड़ा नाम अभिनेता दिलीप कुमार का था। हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे सफल फिल्म सितारों में से एक दिलीप कुमार को सिनेमा में अभिनय का एक अलग रूप लाने का श्रेय दिया जाता है। लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई 2021 को उनका निधन हो गया और हमने देश के एक बड़े सितारे को खो दिया। 

    विनोद दुआ

         

    देश के सीनियर टीवी जर्नलिस्ट विनोद दुआ का निधन 4 दिसंबर 2021 को हो गया है। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इसकी जानकारी दी थी। आपको बता दें कि 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। दरअसल दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ और उनकी मृत्यु हो गई। 

    पुनीत राजकुमार

    बता दें कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार पुनीत जयकुमार भी इस साल के आखिरी में दुनिया से विदा कर गए। कन्नड़ सिनेमा में एक प्रमुख नाम, राजकुमार एक अभिनेता, पार्श्व गायक, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और निर्माता थे। 29 अक्टूबर को 46 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। अचानक हुए इस अभिनेता के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री गमगीन हो गई। 

    सैयद अली शाह गिलानी

    सैयद अली शाह गिलानी ये कश्मीर में उग्रवाद के जनक के रूप में माने जाने जाते थे। गिलानी जम्मू-कश्मीर में एक इस्लामवादी, पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता थे। आपको बता दें कि 1 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई।

    सुंदरलाल बहुगुणा

    देश के जाने-माने हस्तियों में से एक थे सुंदरलाल बहुगुणा। विश्व स्तर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और चिपको आंदोलन के नेता, बहुगुणा ने जीवन भर हिमालय में वनों के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। पर्यावरण के प्रति इनका कार्य बहुत ही अनमोल रहा है। बता दें कि 21 मई को COVID-19 के कारण उनका निधन हो गया।

    मिल्खा सिंह

    देश के आदर्श व्यक्तित्व मिल्खा सिंह भी इस साल  अलविदा कह गए। ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से भी जाने जाने वाले सिंह एक भारतीय ट्रैक और फील्ड स्प्रिंटर थे। वह एशियाई खेलों के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेलों में 400 मीटर में स्वर्ण जीतने वाले एकमात्र एथलीट हैं। सिंह की 18 जून को COVID-19 से मृत्यु हो गई।

    सुरेखा सीकरी

    मशहूर टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ की दादीसा को भला कौन है जानता। सुरेखा सीकरी एक हिंदी रंगमंच की दिग्गज थी, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने  तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता थे। 16 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई और हमने एक उमदा कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया। 

    स्टेन स्वामी

    आपको बता दें कि फादर स्टेन स्वामी झारखंड में स्थित एक जेसुइट पुजारी और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता थे, जिन्होंने भूमि, जंगल और श्रम अधिकारों पर आदिवासी समुदायों के विभिन्न मुद्दों पर काम किया। स्टेन स्वामी का लंबी बीमारी के कारण 5 जुलाई को निधन हो गया।