Holi Celebration 2024
होली का त्योहार (डिजाइन फोटो)

Loading

नई दिल्ली: आज पुरे देश में होली (Holi) क त्यौहार मानाया जा रहा है। उत्तर (North) से लेकर दक्षिण (South) और पूरब (East) से लेकर पश्चिम (West) तक देश का हर कोना होली के रंगों से रंगा हुआ है। इस दूसरे को गुलाल लगा कर देश के लोग होली का ये पर्व मना रहे है। उज्जैन (Ujjai) के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर (Mahakaleshwar Mandir) के आंगन से रविवार को देशभर में होली की शुरुआत हुई। आज सुबह भस्म आरती में महाकाल के साथ फूलों की होली खेली गई। वहीं काशी और मथुरा से लेकर प्रभु राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) तक होली के रंग में रंगी हुई है। काशी में जहां मसाने की होली खेली जा रही है तो वहीं मथुरा में लठ्ठमार होली की धूम है।

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में इस वर्ष रामलला वाली होली की धूम नजर आ रही है। अयोध्या में श्रद्धालु भगवान के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं, वहीं साधु-संत भगवान को फगुआ गीत सुना कर होली के रंगों में सराबोर हो रहे हैं। कोई भगवान के ऊपर रंगों की वर्षा कर रहा है तो कोई पुष्पवर्षा, ढोल मजीरा के साथ भगवान को फगुआ गीत सुनाया जा रहा है।

इस बार भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। ये उनके भक्तों के लिए पहली और बेहद ख़ास होली है जिसका उत्साह राम भक्तों में खूब दिख रहा है। रामलला के दरबार से लेकर राम पथ तक तक होली की धूम दिखाई दे रही है। इस मौके पर संत समाज अयोध्या पहुंचे राम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। साथ ही अबीर गुलाल लगा रहे हैं।

महाकाल में होली का जश्न
भगवान महाकाल का भांग, सूखे मेवों, चंदन, आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में शृंगार किया गया। पंडे- पुजारियों ने गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा की। आज संध्या कालीन आरती के बाद होलिका दहन किया ‎गया। फिर मंदिर में भगवान को गुलाल और अबीर अर्पित किए गए।‎