narendra-modi
Pic: ANI

    Loading

    नयी दिल्ली. आज जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व उपप्रधानमंत्री व देश के सबसे अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देश व पार्टी के विकास में उनके योगदान की सराहना की। वहीं इसके साथ ही दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने भी आडवाणी की लंबी आयु की प्रार्थना की। 

    वहीं इस ख़ास मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में उनके आवास पहुंचे और जन्मदिन की बधाईयां दीं।  पीएम मोदी ने गुलदस्ता देकर आडवाणी को बधाई और बाद में टेबल पर चर्चा भी की।  इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी यहां मौजूद रहे।  गौरतलब है कि आडवाणी आज 94 वर्ष के हो गए।

     इसके पाहले अज PM नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सम्मानीय आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लोगों को सशक्त करने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए, देश इसके लिए उनका ऋणी रहेगा। विद्वता व बुद्धिमत्ता के लिए भी उनका हर ओर सम्मान किया जाता है।” 

    इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आडवाणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘वह भारत के उन सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु करे।” 

    वहीं भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (J.P Nadda) ने कहा, ‘‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।” 

    पता हो कि BJP के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्णा आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री भी रहे। राष्ट्रीय क्षितिज पर BJP के उभार का सबसे बड़ा श्रेय आडवाणी को ही दिया जाता है। उन्होंने 80 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए यात्रा निकाली थी और इसके बाद से देश भर में BJP का जनाधार बढ़ता ही चला गया।