World Television Day 2022
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : दुनिया भर में सभी के घरो में दिन प्रतिदिन टीवी (TV) की संख्या बढ़ती जा रही है। टेलीविजन मनोरंजन और जानकारी इकट्ठा करने का सबसे बड़ा साधन है। आज के समय में लगभग हर घर में टेलीविजन (Television) उपलब्ध रहता है। जिससे मनोरंजन (Entertainment), शिक्षा (Education) तथा अन्य खबरे और जानकारियां मिलती हैं। हर साल 21 नवंबर  को  विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) मनाया जाता है। 

    World Television Day का इतिहास? 

    आपको बता दें कि दिसंबर 1996 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। साल 1996 में आयोजित की गई पहली विश्व टेलीविजन फोरम की याद मे हर साल 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है।

    क्यों मनाया जाता है World Television Day? 

    गौरतलब है कि टेलीविजन ने संचार और वैश्वीकरण में काफी अहम भूमिका निभाई है। टेलीविजन के इन्हीं महत्वों को रेखांकित करने के लिए ही विश्व टेलिविजन दिवस मनाया जाता है। इस साल 2022 में 27वां वर्ल्ड टेलीविज़न डे सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। इसे विश्व दूरदर्शन दिवस भी कहा जा सकता है।

    कब हुई दूरदर्शन की शुरूआत

    आपको बता दें कि 15 सितंबर 1959 को देश के सबसे पहले टीवी चैनल दूरदर्शन की शुरूआत हुई थी। इतना ही नहीं इसकी शुरुआत के बाद इस पर कार्यक्रमों के प्रसारण के साथ ही इसे लोकप्रियता मिलनी शुरू हो गई। जब इसकी शुरुआत हुई तो  उस समय यह लोगों के लिए एक नया अनुभव था।