today Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra rally is in Purnia, Bihar
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Loading

पूर्णिया: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की रैली आज बिहार के पूर्णिया (Purnia) में है। बिहार (Bihar)  में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। पूर्णिया में राहुल गांधी ने जनसभा में किसानों के बारे में बात की। यहां उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को किसानों की दुश्मन के तौर पर रिप्रसेंट करने की कोशिश की। वहीं कांग्रेस पार्टी को उन्होंने किसानों का हितकारी बताया।

24 घंटे मीडिया का आक्रमण शुरू हो जाएगा

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जो भी राजनेता किसानों की जमीन की रक्षा करने की बात करेगा उस पर 24 घंटे मीडिया का आक्रमण शुरू हो जाएगा। हिंदुस्तान की सरकार जमीन अधिग्रहण के कानून को तोड़ रही है।किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है। आपसे जमीन ली जाती है और अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मुफ्त में दी जाती है।

PM मोदी के तीन काले कानून ले आए

राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 3 काले कानून ले आए और जो आपका था आपकी नाक के सामने से छीनने की कोशिश की।माल्या और अडानी का कर्जा माफ हो सकता है लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सकता है।

पहले दिन बिहार के किशनगंज में

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल यानी सोमवार को बिहार पहुंचा था। पहले दिन उन्होंने बिहार के किशनगंज में रैली की जनसभा को संबाधित किया। वहां राहुल गांधी ने कहा था  कि आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई है। उन्होंने कहा कि हम ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं।