burger
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. जहां इस समय देश में टमाटर (Tomato) और अन्य सब्जियों के दामों ने लोगों की नाक में दम  कर रखा है। वहीं मैकडॉनल्ड्स ने अपने बर्गर से टमाटर को ही हटा दिया है। जी हां, अब मैकडॉनल्ड्स के बर्गर में आपको टमाटर नहीं दिखेगा। मामले पर  मैकडॉनल्ड्स इंडिया की नॉर्थ एंड ईस्ट फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को कहा कि, ऐसा सीजनल इश्यू की वजह से कुछ समय के लिए किया गया है। दरअसल उनका कहना था कि, सारी कोशिशों के बाद भी उन्हें अच्छी क्वालिटी के टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं।

फ्रेंचाइजी ने बताया कारण

फ्रेंचाइजी ने इस बाबत कहा की, “हम इसका समाधान खोज रहे हैं और जल्द ही इसे हम हमारे आइटम्स में शामिल करेंगे। उधर, भारी बारिश के कारण देश में टमाटर की कीमत अब 250 रुपए तक पहुंच गई है। दरअसल फसल खराब होने से क्वालिटी पर असर पड़ा है।” 

इसके साथ ही मैकडॉनल्ड्स इंडिया की वेस्ट और साउथ फ्रेंचाइजीज ने भी 10-15% स्टोर्स पर टमाटर सर्व करना बंद कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने इस बाबत कहा कि, मानसून के दौरान ‘फ्रूट फ्लाइज’ की यह एक आम परेशानी हैं। इस कारण खराब टमाटर के बैचों को क्रमशः हटा दिया जाता है। यह एक आम मौसमी समस्या है जिसका सामना हर रेस्टोरेंट अमूमन मानसून में करता है।

पहले भी हुआ है ऐसा 

पता हो कि, साल 2016 में भी भारत की नॉर्थ एंड ईस्ट फ्रेंचाइजीज ने टमाटर को अपने मेन्यू से बाहर कर दिया था। तब भी इसका कारण टमाटर की खराब क्वालिटी ही थी। ठीक ऐसे ही सप्लाइ चेन की समस्या के चलते मैकडॉनल्ड्स ने अपने UK रेस्तरां में एक बार टमाटर को मेन्यू से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।