ABVP के कार्यक्रम में बोले अमित शाह, 10 साल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह आया विकासवाद

Loading

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने शुक्रवार को कहा कि देश के युवाओं का सुनहरा भविष्य इंतजार कर रहा है और पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ले ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुराड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ करियर को आकार देने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “सुनहरा भविष्य देश के युवाओं का इंतजार कर रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ले ली है।”

 

 

उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और इसके विकास को गति देते हैं। उन्होंने कहा, “भारत का समय आ गया है और पूरी दुनिया विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उसकी ओर देख रही है।”  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और विकास विरोधाभासी नहीं हैं। किसी को विश्वास नहीं था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सकता है।  

इसके साथ ही साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि इसने न केवल शिक्षा प्रणाली की खामियों के खिलाफ संघर्ष किया है बल्कि छात्रों के चरित्र निर्माण में भी मदद की है।

एजेंसी इनपुट के साथ