केदारनाथ: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी 3 दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए। इस दौरान राहुल ने आरती में भी शामिल हुए। वहीं एक वीडियों भी सामने आई है जिसमें राहुल गांधी मंदिर परिसर में प्रसाद बांटते नजर आए।
#WATCH उत्तराखंड: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रसाद बांटा। pic.twitter.com/OcSWQ8d1XX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2023
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर यात्रा की वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें वायनाड सांसद राहुल गांधी आरती में शामिल, केदारनाथ मंदिर में भक्तों को चाय पिलाते और मंदिर परिसर में भक्तों को प्रसाद बांटते नजर आए।