ठंड का प्रकोप (Photo Credits-ANI Twitter)
ठंड का प्रकोप (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi), यूपी (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar) सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड (Cold Wave) और कोहरे का कहर लगातार जारी है।  जनवरी महीने के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन फिर भी ठिठुरन कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग का ऐसा अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों ठंड ऐसी ही जारी रहेगी। 

    मौसम विभाग ने दिल्ली सहित कई हिस्सों में आज कोल्ड डे (Cold Day) का अलर्ट जारी किया है। जबकि पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रह सकता है। जिससे जनजीवन पर असर पड़ेगा। 

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।  साथ ही आईएमडी ने कोल्ड डे का भी अलर्ट जारी किया है। लेकिन दिन में आसमान के साफ रहने की उम्मीद है।  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  

    दूसरी ओर राजस्थान के जयपुर में आज न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।  जम्मू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस  रह सकता है। जबकि बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।