PTI Photo
PTI Photo

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: आईएमडी यानी  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्‍ली-NCR सहित पूरे उत्‍तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अलग-अलग हिस्सो पर भारी वर्षा होने की संभावना है। नोएडा-गाजियाबाद के कुछ क्षेत्रों में हिंडन नदी का जलस्‍तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं।

कहीं हल्की बारिश तो कहीं भारी बारिश के आसार
आईएमडी  की मानें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से शनिवार तक भारी बारिश हो की पूरी संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से रविवार तक बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने के आसार हैं।  इसके अलावा मध्य भारत में बुधवार से शनिवार के बीच हल्की और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर ज्यादा भारी वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बुधवार से शुक्रवार तक अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

महाराष्‍ट्र में रेड अलर्ट जारी
पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से तेज साथ ही कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। महाराष्‍ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में बुधवार से शनिवार तक बारिश होने के आसार हैं। महाराष्‍ट्र और उसकी राजधानी मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्‍कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 

दक्षिण भारत में भी चेतावनी जारी
दक्षिण भारत में  भी मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने की सकती है। बुधवार को रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बुधवार और गुरुवार को  बारिश  होने की संभावना है। वहीं, तटीय कर्नाटक में बुधवार को भारी वर्षा के आसार हैं।