Weather Update Today Delhi is colder than Shimla
Delhi Winter Photo: India Today

Loading

नई दिल्लीः लगातार बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने वाली है। वहीं हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाको में भी ठंड बढ़ रही है।

दिल्ली का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सयिस

 दिल्ली में गुरुवार को यानी औसतन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है। दिल्ली में गुरुवार की सुबह 5 बजे 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया है। जबकि जम्मू में 6.4 डिग्री, मसूरी में 6.8 डिग्री और शिमला में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में ठंड

मैदानी इलाकों में तेजी से ठंड दस्तक दे रही है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों में आने वाली सर्द हवाएं ठंड और बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली- यूपी सहित बिहार, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में अगले सप्ताह से शीतलहर की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में और कमी आएगी।

25 दिसंबर के बाद से दिल्ली के तापमान में कमी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 10 दिनों तक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर रहेगा। मौसम विभाग का मानना है कि 25 दिसंबर के दिल्ली के तापमान में और कमी आएगी। 21 दिसंबर के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

हल्की बारिश की संभावना

तमिलनाडु और केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।  बिहार, ओडिशा, मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पश्चिमी विक्षोभ की आमद हो रही है। हालाँकि, ये प्रणालियां केवल 12000 फीट या उसके आसपास की ऊंचाइयों तक के ही इलाकों को प्रभावित कर रही हैं।