brijbhushan singh
File Pic

Loading

नई दिल्ली. खेल क्षेत्र से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, अब भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) पर दर्ज दोनों FIR सामने आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बृजभूषण और सचिव विनोद तोमर मुख्य रूप से आरोपी हैं। FIR के मुताबिक बालिग पहलवानों से बृजभूषण ने कथित रूप से अनेकों बार छेड़छाड़ की। इतन ही नहीं बेढंग तरीके से उन्हें छुआ भी। 

यहां तक की सांस चेक करने के बहाने उनकी टी-शर्ट भी उतारी। उनके पेट पर हाथ लगाया। इतना ही नहीं, चोटिल महिला खिलाड़ी का खर्चा संघ द्वारा उठाए जाने पर शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की। जब इससे खिलाड़ी ने मना किया तो उनके साथ ट्रायल में जानकर भेदभाव किया गया।

वहीं, दूसरी FIR के मुताबिक बृजभूषण ने किशोरी पहलवान को बहाने से अपने कमरे में बुलाया। जहां उसके साथ शाररिक शोषण की कोशिश की। मगर, किसी तरह वह वहां से बच निकली।

POCSO अधिनियम की धारा 10 के तहत दूसरी FIR में नाबालिग की शिकायत के आधार पर है। इस दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी ने कस कर पकड़ लिया, तस्वीर खिंचवाने का नाटक किया, अपनी ओर खींचा, कंधे को जोर से दबाया और फिर जानबूझकर उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ जबकि पीड़िता ने उसका पीछा करने से इसमें साफ मना कर दिया था।

वहीं इन FIR में 10 ऐसे मामलों का जिक्र है ,जिसमें छेड़छाड़ की शिकायत की गई है। इन FIR के मुताबिक, इनमें गलत तरीके से छूना, किसी बहाने से छाती के ऊपर हाथ रखने की कोशिश या हाथ रखना, छाती से पीठ तक हाथ को लेकर जाना और साथ ही पीछा करना भी शामिल है।

मिली जाकारी के अनुसार ये दोनों ही FIR,आईपीसी की धारा 354 (महिला की इज्जत भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (पीछा करना) और 34 के तहत दर्ज की गई हैं। इसमें 1 से 3 साल की जेल की सजा है। पहली FIR में 6 वयस्क पहलवानों के आरोप शामिल हैं और इसमें ही  WFI सचिव विनोद तोमर का भी नाम है।