yashwant sinha
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, आज संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशवंत सिन्हा के नामांकन में विपक्ष के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि, वे नामांकन में शामिल के लिए दिल्ली जाएंगें। हालांकि आज भी ममता बनर्जी का यशवंत सिन्हा के नामांकन में मौजूद रहने पर बहुत बड़ा संशय बना हुआ है। वहीं आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी सिन्हा के नामांकन में पहुँच सकते हैं।

    कांग्रेस के कई दिग्गज होंगे मौजूद 

    आज नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यशवंत सिन्हा संसद भवन में महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और फिर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

    आज इस मौके पर कांग्रेस के जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय और तापस रॉय, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, द्रमुक के तिरुचि शिवा, ए राजा और गोवी चेजियान और वाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी और डी राजा मौजूद होंगे । 

    TRS का यशवंत सिन्हा को समर्थन

    वहीं TRS ने अब यशवंत सिन्हा का समर्थन देने का ऐलान किया है। आज यानी सोमवार को नामांकन के दौरान केसीआर के बेटे और कैबिनेट मंत्री के टी रामाराव मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के पांच सांसद भी नामांकन के दौरान यहां मौजूद रहने वाले हैं।

    बता दें कि, बीते शुक्रवार को सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित BJP के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं मुर्मू के साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे।पी। नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता भी मौके मौजूद थे।

    नियमों के अनुसार राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच से 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक भी होने चाहिए। इस बार चुनाव जीतने पर द्रोपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।