पाडलसरे बांध के लिए मिलेंगे 35 करोड़

  • उपमुख्यमंत्री पवार ने दिया आदेश
  • 60 करोड़ रुपये और भी दिए जाएंगे
  • 16 दिसंबर को मुंबई में होगी बैठक

Loading

जलगांव. विधायक अनिल पाटिल (MLA Anil Patil) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) से भेंट कर उन्हें पाडलसरे बांध ((Padalsare Dam)) का काम प्रलंबित होने के बारे में बताया। कोरोना के चलते रुके इस कार्य के लिए निधि की कमी के बारे में भी पवार को अवगत कराया गया। बांध की समस्या हल करने के लिए पवार ने तत्काल 35 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के जन्मदिन के चलते विधायक अनिल पाटिल एक प्रतिनिधि दल के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए मुंबई गये थे। पवार से भेंट करने के बाद पाटिल अजित पवार से मिले और पाडलसरे बांध (Padalsare Dam) के अधूरे पड़े निर्माण कार्य के बारे में चर्चा की और निधि की मांग की। पवार ने कार्य शुरू करने किए लिए तत्काल 35 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का आदेश दिया और बताया कि बांध निर्माण कार्य के लिए और भी 60 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

बांध की तकनीकी समस्याओं को हल करने बैठक

 इसके साथ ही बांध की तकनीकी समस्याओं को हल करने के लिए मुंबई में अधिवेशन के दूसरे दिन 16 दिसंबर को दोपहर 3।30 बजे बैठक लेने का निर्देश भी दिया। इस बैठक में विधायक पाटिल के अलावा प्रकल्प संचालक शिंदे, डिजाइन चीफ इंजीनियर, तापी बांध बंधारे महामंडल के कार्यकारी अभियंता मुंडे और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मक्का खरीदी केंद्र शुरू करने का आदेश

इस दरमियान पाडलसरे बांध (Padalsare Dam) निर्माण के साथ ही पाटिल ने मक्का और अनाज खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग की। किसानों की यह समस्या देखते हुए पवार ने तुरंत अपने मोबाइल से तहसीलदार से संपर्क कर मक्का खरीदी सेंटर सोमवार से शुरू करने का आदेश दिया।विधायक पाटिल ने अमलनेर तहसील की और भी कई समस्याएं रखीं और इन्हें हल करने के लिए निधि उपलब्ध कराने की मांग की। अन्य समस्याओं को भी हल करने का आश्वासन अजीत पवार ने दिया।

शिष्टमंडल में शामिल पदाधिकारी

विधायक पाटिल के साथ शिष्टमंडल में जिला बैंक की संचालिका तिलोत्तमा पाटिल,प्रो अशोक पवार, तालुका अध्यक्ष सचिन पाटिल, प्रो. सुरेश पाटिल, शहर अध्यक्ष मुख्तार खाटिक, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण पाटिल, निवृत्ति बागुल, विनोद जाधव, एसटी वर्कर्स यूनियन के एल. टी. पाटिल, कृषि उपज मंडी समिति के संचालक विजय पाटिल, राकांपा के युवा तालुका अध्यक्ष विनोद पाटिल, राकांपा के युवा शहर अध्यक्ष नीलेश देशमुख, हिम्मत पाटिल, गौरव पाटिल, श्रीनाथ पाटिल, योगेश भागवत, हीरालाल भील, मुशीर शेख, शेखर पाटिल, गजानन सूर्यवंशी प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे।