धुलिया के चौकों का होगा सुशोभीकरण

  • विधायक फारूक शाह ने दी जानकारी

Loading

धुलिया. ‘अपना शहर – सुंदर शहर ’ संकल्पना से शहर के 10 मुख्य चौराहों को सुंदर बनाने के साथ-साथ शहर के मुख्य द्वार पर आकर्षक सुशोभीकरण किया जाएगा। धुलिया के विधायक फारूक शाह ने आज सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों और महा नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर में 10 अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण किया।

सुशोभीकरण किये जानेवाले चौराहों में दत्त मंदिर चौक, नूर चौक, एकवीरा माता चौक, नेहरू चौक, क्रांति चौक, 12 फत्तर चौक, वडजाई रोड, 100 फीट रोड कॉर्नर, तिरंगा चौक, गणपति मंदिर चौक, अल्लामा इकबाल चौक और शहर के अन्य प्रमुख चौराहों को सुशोभित किया जाएगा। विधायक फारूक शाह ने ही यह जानकारी दी।

शहर की बढ़ेगी सुन्दरता

शाह ने बताया कि शहर के विकास कार्यों के साथ, शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों जैसे जलगांव चौफुली, नगांव चौफुली, महिंदेल चौफुली, सूरत बाईपास, चालीसगांव चौफुली ऐसे 5 स्थानों पर आकर्षक सुशोभीकरण  कर शहर को सुंदर बनाया जाएगा।

जगहों, चौराहों का निरीक्षण करते समय विधायक फारूक शाह के साथ, शहर महानगर पालिका के उपायुक्त गणेश गिरि, इंजीनियर कैलास शिंदे, लोक निर्माण विभाग के उप कार्यकारी अभियंता एजाज शाह, पार्षद नासिर पठान, सईद बेग, निलेश काटे, परवेज शाह, सेहबाज शाह, चिराग शेख, रफीक शाह, पोपट शाह, कैसर पेंटर, सेहज़ाद भाई आदि सहित अधिकारी-कर्मचारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।