इन राशियों के लोग होते हैं  बेहद खर्चीले, कहीं इनमें आप भी तो नहीं !

    Loading

    नई दिल्ली : महंगाई के इस दौर में ऐसे कई लोग है जो पैसे खर्च करने के मामले में पीछे हटते है। कई लोग ऐसे होते हैं जो पैसे होने के बावजूद खर्च नहीं करना चाहते, उनसे खर्च करवाना मतलब नाकों तले चने चबाना। लेकिन कुछ लोग आपको ऐसे भी मिलेंगे जो पैसे नहीं होने के बावजूद खर्च करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सभी 12 राशियों में 5 राशियां ऐसी हैं जो बहुत ज्यादा खर्चीली होती हैं। तो चलिए जानते है ,वो कोनसी रशिया है जिस के लोग बेहद खर्चीले होते है….

    1. मेष

    खर्चीले राशियों में सबसे पहले स्थान पर मेष राशि के लोग है। इनके जेब में पैसे हो न हो ये बेहद खर्चीले होते है। ये अपने जीवनशैली पर बहुत अधिक खर्च करते है। जो साधारण फिजूल खर्च से बहुत ज्यादा होता है। कपड़े ,मनोरंजन ,एल्कोहॉल पर ये पानी की तरह पैसे बहाते है। नाइट क्लब जाना ,पार्टी करना इन्हे बहुत पसंद होता है। और एक बार पहने हुए कपड़े या एक्सेसरीज को दुबारा पहनना पसंद नहीं करते इसीलिए इन चीजों पर ही वे सबसे ज्यादा पैसे खर्च करते है।

    2. मिथुन

    इस राशि के लोग फैशन और नए ट्रेंड के लिए खर्च करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते फिर चाहे इनके पास पैसे हो या नहीं हो। चाहे वह नए स्टाइल के कपड़े हों , मोबाइल फोन्स हों , या कोई फैशन एक्सेसरीज हों ये उन्हें सबसे पहले अपने पास देखना चाहते हैं और इसके लिए महँगी किमंत चुकाने के लिए भी  हमेशा तैयार होते।

    3 .सिंह

    अन्य राशियों से इस मामले में ये इस तरह अलग भी होते हैं कि खर्चीले होने के बावजूद अपने खर्च में फायदा ढूंढ़ते हैं। जितना खर्च ये कपड़ों ,फैशन और पर्सनल  केयर की चीजों पर करते है , उतनाही मोबाइल फोन , होम डेकोर , दूसरों को गिफ्ट देने ,रेस्टोरेन्स और पार्टीज पर भीकरते है। किसी भी चीज पर खर्च करने से पहले ये जरूर जान लेते है कि सबसे फायदे की दिल इनके लिए क्या होगी।

    4. मीन

    मीन राशि के लोग भावुक होते है और इनके लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं। इसलिए खुद से ज्यादा अपने रिश्तों पर ज्यादा खर्च करते है। ये अपने जीवन में रहे लोगों को खुश रखने के लिए उनकी हर एक जरूरत को पूरा करने के लिए पानी की तरह पैसे खर्च करते है।ये अपने खास लोगों के लिए सरप्राइज प्लान करते है।

    5. धनु

    हालांकि ये भी खर्चीले होते हैं लेकिन इनके खर्च करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। ये अपनी ख़ुशी और हॉबीज के लिए खर्च करना चाहते है। इसलिए जिस भी चीज कारण उनकी जिंदगी में खुशी और मन में शांति आए उसपर खर्च करने से पहले ये एक बार भी नहीं सोचते है। इस राशि के लोग खर्चीले होते है।