Your family member is toxic because of these signs.

    Loading

    सभी परिवार प्यार, देखभाल, सहायक और सम्मानीय नहीं होते हैं। कुछ वास्तव में जटिल होते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद एक सामान्य बात है, लेकिन इन असहमतियों और परिवार के विषाक्त (टॉक्सिक) सदस्य के बीच अंतर जानना बहुत महत्वपूर्ण है। हालाँकि, आपको यह जानने के लिए कुछ चीजों को समझने की आवश्यकता है कि क्या आपके परिवार में कोई विषाक्त सदस्य है या नहीं। यही जानने के लिए, हमने कुछ संकेतों को सूचीबद्ध किया है।

    आप उनके आस-पास होने को नापसंद करते हैं। 
    कुछ स्थितियाँ हैं जो आपको बता सकती हैं कि आपको, आपके परिवार के इस सदस्य के आसपास रहना पसंद नहीं है और वे आपके लिए विषाक्त हैं।

    • आप उनके साथ बातचीत करना पसंद नहीं करते हैं
    •  वे आपके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं जिससे आप परेशान महसूस हो
    •  वे बातचीत करते समय आपको दोषी महसूस कराते हैं
    • आप बस उनके आस-पास होने से चिंतित महसूस करते हैं
    • आप दोनों में हमेशा तनातनी चलती है

    जैसा कि हमने पहले उल्लेख किया है एक परिवार में झगड़े सामान्य हैं, लेकिन जब आप परिवार के सदस्य के साथ विषाक्त संबंध रखते हैं, तो छोटी-मोटी असहमति भी बड़े झगड़े में बदल सकती है। आप हमेशा यह अनुमान नहीं लगा सकते हैं कि वह व्यक्ति आपके विचारों पर कैसे प्रतिक्रिया देने वाला है और इसके परिणामस्वरूप फिर बहस होती है।

    परिवार के टॉक्सिक सदस्य इसमें भी शामिल हो सकते हैं:

    •  आपको उकसाना
    • वे जानते बुझते भी आपकी बातों कोव्यक्तिगत रूप से लेते हैं 
    • उनके साथ हुई बहस आपको हारा और थका हुआ महसूस कराती है
    • वे आपके चरित्र पर व्यक्तिगत हमले करते हैं

    वे आपकी मान्यताओं का सम्मान नहीं करते 
    यह जाहिर से बात है की आपके विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन आपको एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। परिवार विषाक्त सदस्य आपकी मान्यताओं का सम्मान नहीं कर सकता है। यह दर्दनाक होता है जब वे आपकी मान्यता के बारे में आपत्तिजनक बातें कहते हैं। वे एक कदम और आगे बढ़कर आपकी मान्यताओं के लिए आपको छोटा भी महसूस करा सकते हैं:

    • वे आपकी सेक्सुअलिटी या लिंग पहचान को स्वीकार नहीं करते 
    • दूसरे धर्म या जाती वाले आपके साथी को स्वीकार नहीं करते
    • वे सार्वजनिक स्थानों पर या सोशल मीडिया पर भी आपके बारे में नकारात्मक बातें करते हैं

    वे खुद को प्राथमिकता देते हैं
    क्योंकि पूरा परिवार घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करता है, वे इस विषाक्त सदस्य के आसपास अपने पूरे जीवन को व्यवस्थित करने की कोशिश करते हैं। अन्य सभी परिवार के सदस्य इस विषाक्त व्यक्ति के लिए अपनी इच्छा, जरूरतों, सुविधा और मूल्यों से समझौता करने और बलिदान करने के लिए दूसरों को समझाने की कोशिश करते हैं। यह आपको थका हुआ, बेकार और भूला हुआ महसूस कराने लगता है।

    यह ऐसे दिखता है:

    •  विषाक्त व्यक्ति अपने कार्यों के लिए कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता
    • आप उनके लिए कितना भी बड़ा बलिदान करें तब भी वे आभारी नहीं रहते
    • वह हर प्लान को ख़राब करते हैं
    •  वे आप सभी उनके व्यवहार से आपको हमेशा निराश करते हैं

    वे अपमान जनक होते हैं
    उल्लंघन सीमाओं, हेरफेर, उकसाना और आपको नुकसान पहुंचाना, धमकी देना एक विषाक्त सदस्य के लक्षण हो सकते हैं। और इसका परिणाम यह हो सकता है:

    • इस व्यक्ति के आसपास नहीं होने पर सभी को अच्छा लगता है
    • वे आपको धमकाते हैं या आपको परेशान करते हैं
    • पर्सनल स्पेस व स्थान के लिए कोई सम्मान नहीं करते
    • वे बेहद नियंत्रित और हाइपरक्रिटिकल हैं
    • उनसे आपको मौखिक और शारीरिक खतरे मिलते रहते हैं