File Photo
File Photo

    Loading

    हिन्दू धर्म में दिवाली ही एकमात्र ऐसा त्योहार होता है, जब पूरे घर की साफ-सफाई अच्छी तरह से की जाती है। सफाई के बाद नंबर आता है घर की सजावट का। अगर आप अपने घर के उसी पुराने ओल्ड लुक से बोर हो चुकी हैं, तो इस दिवाली अपने घर को दीजिए एक ट्रडिशनल न्यू लुक। दिवाली को कुछ ही दिन बाकी हैं। पूरे देश में उत्साह का माहौल है।

    इंटीरियर को बदलने के लिए मार्केट में कुछ नए प्रोडक्ट्स आए हैं। इनमें क्रिस्टल, मल्टी कलर्ड स्टोन, पर्ल वर्क आदि चलन में हैं। आज हम आपको दिवाली के मौके पर घर को कैसे सजाएं, किस तरह की लाइट लगाएं, इन चीज़ों के बारे में बताएंगे।

    तो आइए जानें, इस दिवाली कैसे करे घर रोशन और क्या है ट्रेंड में-

    घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से घर तो सुंदर लगता ही है, आने वाले मेहमान भी इसे देखकर बेहद खुश हो जाएंगे। वैसे तो आप पारंपरिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल कर अपने हाथों से रंगोली बना सकती हैं। लेकिन अगर आप ये नहीं कर सकतीं तो बाजार में एक से बढ़कर एक रेडीमेड रंगोली भी मौजूद है, जिनका आप इस्तेमाल कर सकती हैं। एंट्रेंस के साथ ही लिविंग रूम के सेंटर में भी रंगोली बनाकर घर की शोभा बढ़ायी जा सकती है।

    घर के सभी दरवाजों पर खूबसूरत वंदनवार या तोरण लगाएं। घर के मुख्य द्वार के आगे फूलों की खूबसूरत रंगोली बनाएं। अन्य द्वारों के आगे भी फूलों से सजावट करें। द्वार के आस-पास की दीवारों पर जो खाली जगह छूटी होती है, वहां शुभ चिह्न लगाएं। बाजार में कार्डबोर्ड के आकर्षक शुभ-लाभ, देवी लक्ष्मी के पगलिये, श्रीफल, स्वस्तिक आदि उपलब्ध हैं। इनकी सहायता से सजावट करें।  

    घर के कोनों में छोटे-छोटे गमले रखें। इनमें आप चाहें तो नाइन ओ क्लॉक, अडेनियम, गुड़हल, वायु पौधा आदि लगा सकते हैं। ऐसा करने से खाली जगह सुंदर तो दिखने लगेगी साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहेगा। आप चाहें तो गमलों की सजावट भी घर पर ही कर सकते हैं। उनमें छोटे पत्थरों को वॉटर कलर से पेंट करके भी रख सकते हैं।

    आजकल तो बाजार में कई तरह की कैंडल मिल जाती है। आप उससे घर को डिफरेंट और सिंपल लुक दे सकती हैं। इन कैंडल को आप खिड़की और छतों पर सजा सकती हैं।

    दिवाली में कई तरह के सामान मार्कट में मिलते है। इन्हीं में से एक है पेपर लालटेन। पेपर लालटेन से आप अपने घर को सजाएं। ये दिखने में तो खूबसूरत होती ही है साथ ही घर में रौशनी भी बिखेरती है।