बर्फ़ करेगा डार्क सर्कल और पिंपल्स का इलाज, जानिए सुंदरता के लिए Ice Cubes के फायदे

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: महिलाएं चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या-क्या नहीं करती कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, महंगी क्रीम, लोशन आदि लेकिन इन सबका इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे पर निखार नहीं आ पाता। लेकिन क्या आप जानते हैं, बर्फ का इस्तेमाल आप खूबसूरती के लिए भी कर सकते हैं। आपको अपने सौंदर्य से संबंधित जितनी भी परेशानियां हैं, वह सब बर्फ का टुकड़ा सही कर सकता है।

ऐसे में त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आप कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दूध से बने बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए कर सकते हैं। आइए जानें बर्फ लगाने से चेहरे पर क्या-क्या फायदे हों सकते हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से स्किन भी ग्लोइंग बनती है। इसके अलावा त्वचा की कई सारी समस्याएं भी इसे नियमित लगाने से दूर होते हैं। बर्फ के टुकड़े ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करते हैं। बर्फ के टुकड़ों में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, बी 12 और जिंक त्वचा को निखारने के अलावा स्किन हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

सिर्फ चेहरे ही नहीं आंखों के नीचे के डार्क सर्कल दूर करने के लिए भी आप बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन पर चमक आती है। बर्फ के टुकड़ों पर दूध लगाकर डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। समस्या से काफी आराम मिलेगा ।

चेहरा मॉइश्चराइज करने के लिए आप दूध से तैयार बर्फ के टुकड़े इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा हैल्दी भी रहेगी और इसके अलावा यह स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट बनाए रखने में भी सहायता करते हैं।

ऐसे बनाएं दूध की आइस क्यूब्स

सामग्री

 दूध – 2 गिलास

शहद – 2 चम्मच

कैसे करें तैयार ?

  • सबसे पहले दूध और शहद को आइस ट्रे में डाल दें।
  • इसके बाद इन्हें फ्रिज में रख दें।
  • कुछ देर के बाद आइस क्यूब्स बनकर तैयार हो जाएंगे।
  • इनका इस्तेमाल आप चेहरे पर कर सकते हैं।