क्रिसमस पार्टी के लिए मेकअप में यह करना न भूलें, खूबसूरती पर ठहर जाएंगी निगाहें

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: ‘क्रिसमस’ (Christmas) का त्योहार बहुत जल्द आने वाला है। लोग क्रिसमस के दौरान घर को काफी डेकोरेट (Decorate) करते है। कुछ लोग इस दिन घर में पार्टी का आयोजन भी करते है। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस की पार्टी (Christmas Party) में शामिल होने जा रहे हैं तो हम आपको कुछ मेकअप टिप्स दे सकते हैं।

खासतौर पर, महिलाओं को अपना मेकअप को लेकर काफी अटेंटिव रहना भी पड़ता है। इन मेकअप टिप्स की मदद से आप झट से तैयार हो सकेगी और साथ ही काफी खूबसूरत भी नजर आएंगी। आइए जानें इन टिप्स के बारे में-

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, क्रिसमस पर सांता क्लॉज की तरह अक्सर लोग सफेद और लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपने भी रेड पहना है तो गोल्डन आईशैडो अप्लाई करें। इससे आपको खूबसूरत ब्राइट लुक मिलेगा और आंखें आकर्षक लगेंगी। विंग्ड आईलाइनर और गोल्डन ग्लिटर के साथ आई मेकअप पूरा करें।

क्रिसमस पार्टी के लिए तैयार होते समय सिलिकॉन लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, इससे आपका मेकअप बिल्कुल भी नहीं फैलेगा और बहुत अच्छा लुक आएगा। ज्यादातर क्रिसमस पार्टी रात में होती है इसलिए मेकअप थोड़ा बोल्ड होना चाहिए।

क्रिसमस पार्टी में रेड लिपस्टिक से बेहतर और क्या हो सकता है। अगर आप सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगानी है तो आई मेकअप को लाइट रखें। ब्राउन शेड पेंसिल की मदद से काजल अप्लाई करें। पार्टी के लिए ये लुक भी परफेक्ट दिखेगा। इस बात का ध्यान रखें कि रेड लिपस्टिक अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें।

Christmas 2023

क्रिसमस पार्टी के लिए अपने लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए आप ग्लिटर, स्टोन या मिरर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपका लुक काफी अलग नजर आएगा।

चेहरे के साथ ही हाथों को भी सजाना ना भूलें। क्रिसमस की थीम वाली नेल आर्ट के साथ आप पार्टी के लिए रेडी हैं।