File Photo
File Photo

Loading

-सीमा कुमारी 

सर्दियों के मौसम में खासकर महिलाओं एवं लड़कियों की सबसे बड़ी समस्या अपने स्किन को लेकर रहती है| क्योंकि सर्द हवा के कारण ड्राई स्किन, फटी एड़ियां व होंठों की समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है। जिस वजह से  त्वचा खींची- खींची व बेजान दिखने लगती है। इनसे निजात पाने के लिए क्या -क्या क्रीम नहीं लगाती है| आज मैं इन सारी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ स्पेशल ब्यूटी टिप्स आपके लिए लाई हूँ|चलिए जानते हैं  उन ब्यूटी टिप्स के बारे में –

सर्दियों में ग्लिसरीन का इस्तेमाल न सिर्फ त्वचा को सॉफ्ट बनाएगा बल्कि इससे आप स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा पा सकते हैं।

  • इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए ग्लिसरीन में एक मैश किया हुआ पका केला लेकर मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर 25  30मिनट लगाकर रखें। सूखने पर  ताजे पानी से धो लें।
  • ड्राई स्किन के लिए ग्लिसरीन और एलोवेरा का मास्क बहुत ही अच्छा माना जाता है | इसके लिए 3 फ्रेश एलोवेरा का जेल  लेकर उसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर 25 मिनट तक लगाकर रखें।
  • ग्लिसरीन से बना फेस पैक आपको ग्लोइंग स्किन देगा। इसके लिए ग्लिसरीन के साथ शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फेस पैक सूखने पर पानी से चेहरे को धो लें।
  • ग्लिसरीन में काॅफी या फिर ओट्स को पीसकर डालें और अच्छे से मिक्स करें। ग्लिसरीन से बना स्क्रब तैयार है | अब तैयार स्क्रब को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें और 15 मिनट के बाद ताजे पानी से धो लें।