potato-onion pakoda, Ramadan 2024
आलू प्याज के पकोड़े की रेसिपी (सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: इस्लाम धर्म का पाक महीना ‘रमजान’ (Ramadan 2024) चल रहा है। आपको बता दें, रमजान में पकौड़े जरुर बनते हैं फिर चाहे वो गोभी के हो या प्याज के। ऐसे में यदि आप भी इस दौरान पकौड़े बनाने की सोच रहे हैं तो इस बार आलू प्याज से बने पकौड़े (potato-onion pakoda) बनाकर खा सकते हैं। इन पकौड़ों को खाने के बाद सब आपसे रेसिपी पूछेंगे। तो आइए जान लें इसकी रेसिपी।

सामग्री

आलू – 2-3
प्याज – 2
हरा धनिया – 1 कप
हरी मिर्च – 3-4
बेसन – 2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
आटा – 1 चम्मच
तेल – जरुरत अनुसार

बनाने की विधि

आलू-प्याज के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छील कर धो लें।
फिर इन्हें पतले-पतले काट लें।

अब प्याज, धनिया, हरा धनिया और हरी मिर्च को भी धाकर काट लें।
इसके बाद इन सब चीजों को एक बर्तन में डालें।

अब इसमें बेसन और आटा मिलाएं। मिश्रण में इतनी मात्रा में पानी मिलाएं कि न यह ज्यादा सूखा हो और न ही पतला।

सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें मिश्रण डाल दें।

जब पकौड़े ब्राउन होने लगें तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें। आपके स्वादिष्ट पकौड़े बनकर तैयार हैं। इन्हें आप हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।