Mahashivratri 2024, Lifestyle, Food
शिवरात्रि पर बनाएं आलू का हलवा (सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: 8 मार्च को शिव भक्तों का महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ (MahaShivratri 2024) है। इस दिन देवों के देव महादेव (Lord Shiva) को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त तरह-तरह उन्हें भोग लगाते है। शिवरात्रि व्रत पर खास मीठा पकवान बनाया जाता है। इस मौके पर आप आलू का हलवा भी बना सकती हैं।

कम समय में बन जाती है डिश

यह बनाने में बहुत ही आसान है और बहुत ही कम समय भी बन जाता है। जो लोग शिवरात्रि पर व्रत रखते हैं, उनका व्रत सुबह से ही शुरु हो जाता है। आप इस व्रत पर आलू, फल, बिना नमक का जूस आदि पी सकते हैं। शिवरात्रि का व्रत बिना मीठे के तो अधूरा ही है, इसलिए आज हम आपको एक खास मीठी चीज बनाना सिखाएंगे, जिसका नाम है- आलू का हलवा। आइए जानें ‘आलू का हलवा’ बनाने की विधि-

सामग्री

उबले आलू – 6

घी – 100 ग्राम

चीनी – 2/3 कप

दूध – 3-4 टेबल स्पून

केसर – 5-10 धागे

इलाइची पाउडर – एक चुटकी (एक इलाइची का)

पिस्ता/बादाम-सजाने के लिए

बनाने की विधि

  • सबसे पहले 6 आलू को अच्छे से धो लें। फिर इनको कुकर में 4 गिलास पानी डालकर 3 सीटी आने तक उबाल लें।
  • इससे ज्यादा सीटी ना लगाएं नहीं तो आलू में पानी हो जाएगा। आलू उबलने के बाद इनको छील लेंगे। इसके बाद सभी आलुओं को मैश कर लें।
  • आप चाहें को इन्हें ग्रेट भी कर सकते हैं। अब हम हलवा बनाना शुरू करेंगे। कोशिश करें कि हलवा बनाने के लिए नॉन स्टिक कढ़ाही का ही यूज करें।
  • कढ़ाही में लगभग 100 ग्राम घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो मैश किए हुए आलू इसमें डालकर चला दें।
Potato Halwa, Food

                                                                     आलू का हलवा खाने की रेसिपी (सोशल मीडिया)

  • धीरे-धीरे आलू घी अब्सॉर्ब करने लगेगा। इस दौरान फ्लेम को लो ही रखें। 10 मिनट बाद इसे पकने दें।
  • तब तक एक छोटे पैन में 1 कटोरी दूध को उबालें।
  • जब दूध में उबाल आ जाए को गैस बंद करके इसमें 5-6 धागे केसर के जालकर मिक्स करके रख देगें।
  • अब आलू के हलवे को लगातार चलाते रहें। 5 मिनट बाद इसमें चीनी डालकर चला दें।
  • जब आलू चीनी को अच्छे से सोख लें इसके बाद इसमें केसर वाला दूध डालकर चला दें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर देंगे। 5 मिनट बाद ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालकर सर्व करें।