सावधान : भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना हो सकता है कैंसर

    Loading

    नई दिल्ली : अक्सर हम जो भी खाते (Eat) है इसका सीधा असर हमारे सेहत पर पड़ता है। यह बात हम सब जानते है कि अगर हम स्वस्थ और पोषक चीजों का इस्तेमाल अपने डाइट (Diet) में करते है, तो हम हेल्थी और फिट रहते है। वैसे ही ये भी जानना बेहद जरुरी है की ऐसे कोनसे चीजे है जिसे हमें नहीं खाना है, जो हमारे सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। आईये जानते है, किन चीजों को हमें बिल्कुल भी नहीं खाना है जिससे हमें कैंसर (Cancer) हो सकता है….. 

    1. तली-भुनी चीजें 

    आपको बता दें कि ज्यादा मात्रा में तली-भुनी चीजें खाने से शरीर में कैंसर के सेल्स बनने का जोखिम बढ़ जाता है। जब आलू या किसी मीट को हाई टेंप्रेचर पर तला जाता है, तो एक्रिलामाइड नाम का केमिकल तयार होता है। कई स्टडी में दावा किया गया है इसमें कार्सिनोजिनिक गुण होते है और यहां तक की डीएनए को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा फ्राइड फूड खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन बढ़ता है। आप इसकी बजाय हेल्दी और बैलेंस खाना खाएं जिससे आपके स्वास्थ्य पर कोई खतरा ना मंडराए।

    2. प्रोसेस्ड मीट 

    मछली, अंडा, मीट यह सभी चीजें स्वस्थ और अच्छी है, जब तक इन्हें अच्छी तरह से पकाया जाता है। इन चीजों को एक मर्यादा में ही खाना चाहिए। अगर कोई भी एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट जिसमें किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव्स मिलाया है तो खाने से जरूर बचना चाहिए। इन चीजों को खाने की वजह से वजन बढ़ने और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। प्रोसेस्ड मीट खाने से कार्सिनोजिन कंपाउड निकलता है जिसकी वजह से कोलोरेक्टल और पेट के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए आप प्रोसेस्ड मीट न कहते हुए घर पर फ्रेश मीट बनाए। 

    3. पैकेड़ फूड 

    हमारे देश में पैकेड़ फूड का चलन तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में मार्केट में रेडी तो यूज जैसी चीजे आसानी से मिल जाती है। इन्हे बनाने में समय भी बेहद काम लगता है। और ये खाने में स्वादिष्ट भी होती है। लेकिन सावधान क्योकि इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से कैंसर के सेल्स बढ़ने का खतरा होता है। 

    4. रिफाइंड शुगर 

    आप जानकर हैरान होंगे लेकिन आपको बता दें कि मैदा, चीनी, तेल इन सभी में कैंसर के सेल्स बढ़ाने की क्षमता होती है। काई रिचर्स से यह पता लगा है की प्रोसेस्ड शुगर और कॉर्ब्स की वजह से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से कई तरह के कैंसर होने के चांसेस रहते है। आज से अपनी डाइट मने शक़्कर की बजाय गुड़  शहद लें और रिफाइंड कॉर्ब्स की जगह साबुत अनाज और रिफाइंड तेल की बजाय सरसो के तेल या घी में खाना पकाएं। 

    5. काब्रोनेटेड ब्रेवरेज और शराब 

    काब्रोनेटेड ब्रेवरेज और शराब में रिफाइंड शुगर और कैलोरी की भरपूर मात्रा होती है। इन दोनों चीजों को ज्यादा मात्रा में पीने से फ्री रेडिकल्स की संख्या बढ़ सकती है। और इस वजह से इन्फ्लेमेशन हो सकता है। आपको बता दें कि शराब इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। साथ ही पैंक्रियाज को भी प्रभावित करता है।