Raw Coconut Benefits Health care tips
कच्चे नारियल के फायदे (PIC Credit: Social Media)

Loading

-सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सेहत (Health) के लिए फायदेमंद चीजों में नारियल पानी (Coconut Water) का जिक्र तो बहुत बार किया जाता हैं। लेकिन, कच्चे नारियल (Coconut) के बारे में बहुत कम ही जिक्र होती हैं। सर्दी हो या गर्मी किसी भी मौसम में ‘कच्चा नारियल’ (Raw Coconut) स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सर्दियों में कच्चे नारियल का सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

इसमें भरपूर मात्रा कॉपर, सेलेनियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जस्ता जैसे अनेक खनिज पाए जाते हैं। ये सभी शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसके अलावा, कच्चे नारियल में मौजूद वसा शरीर के लिए फायदेमंद हेल्दी फैट के रूप में काम करती हैं। इसमें सीमित मात्रा में फोलेट, विटामिन C और थायमिन भी पाया जाता हैं। रोजाना आप कच्चे नारियल को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानें कच्चे नारियल के सेवन से होने वाले फायदे-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप फौलादी शरीर बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले जरूरी है आप शरीर पर चढ़ी चर्बी को कम करें और कच्चा नारियल इसमें आपकी मदद कर सकता है। कच्चा नारियल खाने से आप अपने वजन को कम कर सकते है। सुबह नाश्ते में कच्चा नारियल आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो कि आपकी क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ ये यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल रखता है।

कच्चे नारियल में विटामिन B6, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व दिमाग को मजबूत बनाते हैं और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाते है। नियमित रूप से कच्चा नारियल खाने से दिमाग तेज व सटीक काम करता है। साथ ही, इसके सेवन से याददाश्त भी बेहतर होती है। इसलिए अपने रोजाना डाइट में कच्चे नारियल को जरूर शामिल करें।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, ‘कच्चे नारियल’ (Raw Coconut) डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन रक्त में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकता है।

ड्राई और फ्रिजी बालों को बेहतर बनाने में कच्चा नारियल फायदेमंद है। इसके सेवन से स्किन को अंदरूनी रूप से निखार भी मिलता है। इसके अलावा, झुर्रियों को कम करने में भी कच्चे नारियल का असर दिखता है। त्वचा को कच्चे नारियल से एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-फंगल गुण भी मिलते हैं।

कच्चे नारियल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता   है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है। कच्चे नारियल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक यानी लगभग 61% होती है। फाइबर पाचन-तंत्र के लिए बहुत जरूरी होता है और यही कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।