File Photo
File Photo

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों (Winter) के मौसम में शकरकंद (Sweet Potato) खाना सेहत (Health) के लिए काफी फायदेमंद होता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में कई प्रकार से खाया और बनाया जाता है। शकरकंद की तासीर गर्म होती है और इसमें हाई कैलोरीज होती है। शकरकंद को एक कंप्लीट फूड भी कहा जाता है। लेकिन अगर आप इसे सही टाइम पर खाते हैं तभी इसका फायदा आप उठा सकते है। ऐसे में विशेषज्ञ इसे सुबह के समय खाना सही मानते है। अगर इसे ब्रेकफास्‍ट के रूप में खाया जाए तो ये कई तरह से हमारे शरीर को न्यूट्रिशन और कैलोरी देता है जो दिन भर बॉडी की जरूरतों को पूरा करता है।

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है। इसमें फाइबर व प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए शकरकंद का सेवन करना चाहिए। शकरकंद शुगर, बीपी और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिला सकता है। आइए जानें शकरकंद के सेवन से होने वाले फायदे-

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, शकरकंद का स्वाद मीठा होता है, लेकिन इसके बावजूद इसे शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से इसे खाने के बाद डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। इतना ही नहीं, शकरकंद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और ये तत्व शरीर में जाकर शुगर को जल्दी अब्जॉर्ब करने में मददगार होते है। इसकी वजह से शुगर के मरीजों के लिए भी इसे सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है।

शकरकंदी फाइबर से भरपूर होता है और ये फाइबर मेटाबोलिज्म को ठीक करने में मदद करता है। वजन घटाने में मेटाबोलिज्म का सही होना बेहद जरूरी होता है और नाश्ते में शकरकंदी खाने से ये सुबह से ही मेटाबॉलिज्म को एक किक स्टार्ट देता है इस तरह ये मेटाबॉलिज्म तेज करता है। दरअसल, स्लो मेटाबॉलिज्म वजन बढ़ाता है तो फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। ये खाना पचाने में तेजी लाता है और शरीर में फैट और कार्ब्स के मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है। इस तरह ये वेट लॉस के प्रोसेस को सही करता है।

अगर आपको वजन घटाना है तो आपको एक्ट्रा एक्टिविट रहना है और फिर इसके लिए एक्सरसाइज भी करनी होगी। ऐसे में शकरकंद खाना हाई कैलोरी डाइट है जो कि एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। ये आपके एक्सरसाइज की क्षमता को बढ़ाता है और बैली फैट कम करने में मदद करता है।

आंखों की सेहत के लिए शकरकंद चमत्कारी साबित हो सकता है। शकरकंद में विटामिन A की मात्रा भरपूर होती है और इसमें बीटा कैरोटिन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। बीटा कैरोटिन शरीर में पहुंचकर विटामिन A में बदल जाता है। यह विटामिन आँखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है।  सर्दियों में आंखों की कई समस्याएं होने का खतरा होता है और शकरकंद का सेवन इस मौसम में करने से आंखों की परेशानियों से आसानी से बचा जा सकता है।