Ramadan 2024, Lifestyle News
रमजान 2024 (डिजाइन फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: मुस्लिम समुदाय के लिए ‘रमजान’ (Ramadan 2024) का महीना काफी पवित्र होता है। हर साल, इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने को पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय द्वारा बहुत समर्पण, सामुदायिक सेवा और शांति के साथ रमजान मनाया जाता है। साल के इस समय में मुसलमान लोग सुबह से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं।

आपको बता दें, रमजान के महीने में रोजा रखने वाले रोजेदार इफ्तार के वक्त रोजा तोड़ते हैं, जिसमें इफ्तार पर तरह-तरह के पकवान पकाए जाते हैं। इसमें खीर, हलवा, पापड़, पकौड़ी, फल और शरबत आदि पकवान तैयार किए जाते हैं। लेकिन अजान होते ही सबसे पहले खजूर खा कर ही पानी पिया जाता है। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है और खजूर में ऐसा क्या है, जो रमजान के महीने में या फिर किसी भी रोजे में खास माना जाता है? रमजान के मौके पर आइए जानें आखिर खजूर खाकर ही रोज़ा क्यों खोला जाता है?

रोजा खोलने को कहते है सुन्नत

इस्लामिक मान्यताओं की मानें तो, अल्लाह की इबादत का पाक महीना ‘रमजान’ (Ramadan 2024) में खजूर का सेवन करके रोज़ा खोलने को सुन्नत माना जाता है। मान्यता है कि खजूर पैगंबर हजरत मोहम्मद का पसंदीदा फल था। वो खजूर खाकर ही रोज़ा खोलते थे। पैगंबर हजरत मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलने को सुन्नत कहा जाता है। इसलिए मुस्लिम धर्म के लोग अपना रोज़ा खोलने के लिए भी सबसे पहले खजूर का ही सेवन करते हैं।

istockphoto-1315224792-612x612

                                                                                                  Fasting Dates for Ramadan

खजूर होता है सेहत के लिए फायदेमंद

जानकारों का मानना है कि, सेहत के लिहाज से भी खजूर बेहद फायदेमंद है। खजूर को व्रत खोलने के लिए हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। खजूर में नेचुरल स्वीट होती है जो उपवास के बाद तुरंत ऊर्जा देता है। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी लो है इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स शुगर के मरीज को भी सीमित मात्रा में खजूर दे देते हैं।

खजूर में भरपूर मात्रा में पानी भी होती है इसलिए इसे खाने के बाद काफी देर तक प्यास नहीं लगती है। खजूर शरीर का हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए उपवास से पहले और बाद में इसे खा सकते हैं।

आपको बता दें, महीनों तक दिन में खाना नहीं खाने और लंबे समय तक भूखे रहने से पेट में सूजन जैसी परेशानी का खतरा बढ़ सकता है। खजूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो सूजन को कम करते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खजूर पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। रोजाना खजूर खाने से पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन मिलते हैं। इसलिए व्रत के बाद खजूर को खाना फायदेमंद माना जाता है।