26 सितंबर से पहले कर लें ये काम, नवरात्रि में मिलेगी मां दुर्गा की असीम कृपा

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि आरंभ होते हैं। इस साल नवरात्रि का पावन पर्व 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के दौरान भक्त मां आदिशक्ति को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ करने के अलावा व्रत भी रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि प्रारंभ होने से पहले भी कुछ कामों को करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आइए जानें इस बारे में –

    नवरात्रि प्रारंभ होने से पहले घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। नवरात्रि में साफ- सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा का वास उन्हीं घरों में होता है, जहां साफ-सफाई होती है।

    नवरात्रि के पहले दिन, यानी प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है। मान्यता है कि घटस्थापना वाले स्थान को अच्छे से साफ करना चाहिए। इसके बाद गंगाजल से उस स्थान को शुद्ध करना चाहिए।

    सनातन धर्म में स्वास्तिक का बड़ा महत्व होता है। यह निशान मंगलकारी और शुभ संकेत दर्शाता है। नवरात्रि से पूर्व ही घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान अवश्य बनाना चाहिए। मान्यता है कि, ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं।

    मां की चौकी पर याद से लाल रंग का कपड़ा बिछाएं, यह करने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। ऐसा माना जाता है लाल अपने साथ ऊर्जा लेकर आता है। मां दुर्गा को प्रिय है लाल रंग, जब भी आप पूजा करें इस बात का ध्यान रखें की मां को लाल रंग के फूल, लाल चुनरी, लाल सिंदुर और लाल कपड़े अर्पित करें।

    मां दुर्गा की पूजा करने के बाद उनके सामने अखंड ज्योति जलाएं, इस ज्योति को पूरे नौ दिनों तक लगातार जलाएं रखें इसे गलती से भी बुझने न दें।